भीलवाड़ा में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली का भीलवाड़ा इंटक के पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में इंटक के सभी अग्रिम संगठनों तथा भीलवाड़ा में कार्यरत यूनियनों के पदाधिकारियों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार 21 फीट लंबा साफा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने इंटक संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास भी व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में भीलवाड़ा यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष भारतसिंह, सेवादल के अध्यक्ष रामराज मीना, गुलाबपुरा मयूर मिल यूनियन इंटक के किशन सिंह एवं केसर सिंह, भीलवाड़ा सूटिंग यूनियन इंटक के भेरू सिंह टांक, नंदलाल गाडरी तथा सांवरलाल रावणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमाली का राजस्थानी परंपरा के प्रतीक 21 फीट लंबे साफे से सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जगदीशराज श्रीमाली ने दीपक व्यास को भीलवाड़ा जिले की पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाई दी। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इंटक को मजबूत करने, संगठन की रीति-नीति का पालन करने तथा अनुशासन के साथ श्रमिक हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीलवाड़ा इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक व्यास ने कहा कि जगदीशराज श्रीमाली मजदूरों, कर्मचारियों एवं अन्य वंचित वर्गों के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कठिन मेहनत का परिणाम है कि आज इंटक संगठन मजबूत हुआ है, जिससे राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पटल पर भी श्रीमाली का नाम छाया हुआ है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story