भीलवाड़ा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उदयपुर मंडल के संयुक्त निदेशक दीपक चौरसिया से मुलाकात कर औद्योगिक श्रमिकों को इलाज और चिकित्सा सुविधाओं में आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए ईएसआई योजना का लाभ सभी पात्र श्रमिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास ने संयुक्त निदेशक दीपक चौरसिया को बताया कि जानकारी के अभाव और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण कई श्रमिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजना के तहत मिलने वाले संपूर्ण लाभों से वंचित रह जाते हैं। श्रमिकों की समस्याओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संयुक्त निदेशक दीपक चौरसिया ने आश्वस्त किया कि विभाग इस संबंध में उचित कार्यवाही करेगा। उन्होंने घोषणा की कि भीलवाड़ा की प्रमुख मिलों और फैक्ट्री परिसरों में शीघ्र ही विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से श्रमिकों को ईएसआईसी की योजनाओं, उनके अधिकारों तथा इलाज की प्रक्रियाओं की सही और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि श्रमिक वर्ग योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

इस दौरान यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष भरत सिंह, भैरू सिंह टांक, नंदलाल गाडरी, सावर सिंह रावणा, रामराज मीणा, सुनील पाठक, मदन सिंह टांक, गुलाबपुरा से केसर सिंह तथा सुनील मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सक्रिय साथी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव एवं भीलवाड़ा महिला कांग्रेस प्रभारी सुमन मठसिंहला के भीलवाड़ा आगमन पर जिला इंटक की ओर से गांधी मजदूर सेवालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस और इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका भावभीना अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान भीलवाड़ा जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास, प्रदेश सचिव प्रीति शर्मा, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण तथा महिला जिला इंटक अध्यक्ष ममता शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव सुमन मठसिंहला को स्मृति चिह्न एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, महिला श्रमिकों के अधिकारों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गरिमामय समारोह में एडवोकेट ममता मेघवंशी, कार्यालय सचिव सत्यनारायण सेन, वरिष्ठ नेता रफीक मोहम्मद, भेरूलाल पारीक सहित इंटक और महिला कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सक्रिय साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने श्रमिक हितों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर इंटक की सक्रियता को रेखांकित किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story