श्रमिक संगठनों का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर आज हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान इंटक के संरक्षक कैलाश व्यास एवं जिला अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में संयुक्त श्रमिक संगठनों जिसमें सीटू, एटक, एचएमएस ने भीलवाड़ा जिले में संचालित टेक्सटाइल एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं कमठाना श्रमिकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

प्रमुख मांगें एवं लेबर कोड का विरोध

इस अवसर पर श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मांगें उठाई गईं:
  • "भारत सरकार द्वारा जारी मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड निरस्त करने, मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी एवं भीलवाड़ा जिले में कार्यरत हजारों श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया।"
  • सभी श्रमिकों को उचित वेतन एवं अन्य सुविधाएं मिले इसकी मांग की गई।
  • साथ ही भीलवाड़ा क्षेत्र में कार्यरत हजारों कमठाना श्रमिकों को मजदूर डायरी से मिलने वाले लाभ दिलाने की व्यवस्था करवाने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन देने में शामिल प्रतिनिधि एवं संगठन

ज्ञापन देने के दौरान विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे:
  • वरिष्ठ पदाधिकारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटू सिंह पुरावत, कन्हैयालाल शर्मा।
  • सीटू (CITU): कॉमरेड ओमप्रकाश देवानी।
  • एटक (AITUC): ओम प्रकाश शर्मा, गुलाम सरवर।
  • औद्योगिक इकाई प्रतिनिधि: भीलवाड़ा प्रोसेस के अध्यक्ष सांवर दरोगा, आरएसडब्ल्यूएम श्रमिक संघ मंडपम महामंत्री नंदलाल गाडरी, डूंगर सिंह राठौड़, खारी ग्राम के अध्यक्ष किशन सिंह, महामंत्री केसर सिंह, भीलवाड़ा वस्टेड अध्यक्ष कालू लाल बलाई, मॉडर्न वस्टेड महामंत्री गोपाल तेली।
  • अन्य प्रतिनिधि: बिजली कर्मचारी संघ के ओमप्रकाश वैष्णव, सहित राजेंद्र सिंह, रामराज मीणा, मेवाराम खोईवाल, भेरूलाल पारीक, सत्यनारायण सेन, हरकचंद कोठारी, रामेश्वर माली, जगन्नाथ सिंह, भारत सिंह एवं महिला प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story