महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित माहेश्वरी योगा एवं जूम्बा कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। महेश शिक्षा सदन प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल योग और व्यायाम के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज में सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं माहेश्वरी वुमन्स स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम में नगर महासभा के अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी सहित कैलाश कोठारी, अनिल बांगड़, सुरेश कचोलिया, सुरेश बिरला, अर्चित मूंदड़ा, राजेन्द्र कचोलिया, महिला नगर अध्यक्षा वीणा मोदी तथा सचिव विनीता तोषनीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संयोजक अतुल राठी एवं मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें योग प्रशिक्षक आकांक्षा नामा और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

योग सत्र के बाद आयोजित जूम्बा कार्यक्रम ने माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर जोशपूर्ण प्रस्तुति देते हुए फिटनेस गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान महेश शिक्षा सदन प्रांगण महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों से खचाखच भरा रहा और प्रत्येक आयु वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी कल्पना सोमानी, सोनल माहेश्वरी एवं निशा सोनी के साथ रोशन देवपुरा, अंकित लखोटिया और अरुण बियानी का विशेष सहयोग रहा। वहीं सह-प्रभारी मधु देवपुरा, सुनीता सोमानी, अंजू सोमानी, प्रतीक्षा मेलाना, नीलम दरगड़, रेखा सोढ़ानी, कल्पना माहेश्वरी, वैजयंती समदानी एवं राज राठी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, एकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

समापन अवसर पर आयोजकों ने प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और एकजुटता को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story