भीलवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर जी अग्रवाल ने अपने निज निवास पर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट करना और योग्य युवक-युवतियों को बेहतर वैवाहिक परिचय का मंच उपलब्ध करवाना है। यह जानकारी फेडरेशन के प्रचार मंत्री मनीष बम्ब ने दी।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर सांसद दामोदर जी अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान समय में युवक-युवती परिचय सम्मेलन की आवश्यकता है। इससे समाज के परिवारों को एक ही मंच पर योग्य युवक-युवतियों से परिचय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और विवाह संबंध तय करने में सुविधा होगी। उन्होंने फेडरेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन लगातार समाज को संगठित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। परिचय सम्मेलन समाज के परिवारों को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि फेडरेशन का प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार सम्मेलन में शामिल हों और समाज के युवक-युवतियों को बेहतर मंच मिल सके।

प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में युवक-युवतियों के लिए ऐसा साझा मंच होना आवश्यक है, जहां वे अपनी शिक्षा, योग्यता, व्यवसाय और पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुरूप जीवनसाथी का चयन कर सकें।

संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का यह आयोजन केवल परिचय सम्मेलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को आपस में जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सार्थक प्रयास भी है।

युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि युवा संगठन सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार, 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, उपाध्यक्ष एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण सोमानी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, युवा कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा और युवा उपाध्यक्ष हर्ष राठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता निभाने की अपील की। 20 दिसंबर को होने वाला यह आयोजन वैश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर युवक-युवतियों के वैवाहिक परिचय का अवसर उपलब्ध करवाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story