भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दस्तक संस्था की ओर से आयोजित भव्य “स्वराज” तिरंगा एवं मशाल यात्रा ने भीलवाड़ा को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। शाम 7 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू हुई विशाल यात्रा में तिरंगे और मशालें थामे युवाओं, बच्चों, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स और शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ा। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के नारों से शहर गूंज उठा।

यात्रा का शुभारंभ एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेंदर सिंह राठौड़, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन सुरेश चंद्र श्रीमाली, आर्य समाज भीलवाड़ा के प्रधान विजय शर्मा, लॉयंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के प्रांतपाल निशांत जैन, अध्यक्ष एस ऐन मंत्री, अनिल गग्गड़, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद फरजन, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया, गुरुद्वारा कमेटी भीलवाड़ा के प्रधान इंद्रपाल सिंह, भीलवाड़ा सोशल क्रू की फाउंडर विनीता गर्ग, कुडोज स्कूल की डायरेक्टर मधुवाला यादव, भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के अजीत जैन, राजस्थान फार्मासिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण कुमार सेन सहित गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा और मशालें लेकर पूरे जोश के साथ शामिल हुए। छोटे बच्चों, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स एवं शहरवासियों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कुडोज स्कूल के बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर यात्रा का आकर्षण बढ़ाया। भीलवाड़ा एनसीसी एवं दस्तक संस्था के साथियों ने अनुशासित और प्रभावशाली तिरंगा मार्च प्रस्तुत किया।

यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लॉयंस क्लब टेक्सटाइल सिटी की ओर से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा सूचना केंद्र, भीलवाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सूचना केंद्र परिसर में “महोत्सव आजादी का — स्वराज” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रमा कथक संस्थान के मंगलाचरण से हुआ। रमा पचीसिया के मार्गदर्शन में तैयार राष्ट्रभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद विशिष्ट लोक अभियोजक धरमवीर सिंह कानावत ने जोशीले अंदाज में कविता पाठ कर श्रोताओं में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। युवा वक्ता स्वप्निल शर्मा की प्रभावशाली प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। दस्तक संस्था के साथी अमित जैन एवं अथक जैन ने गीत एवं कविता प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कुडोज स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। दस्तक संस्था के सदस्य रोशन सालवी ने देशभक्ति कविता का प्रभावशाली पाठ किया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं भावनात्मक प्रस्तुतीकरण माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “जलियांवाला बाग” नाटक रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से जलियांवाला बाग की ऐतिहासिक त्रासदी और शहीदों के बलिदान को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी।

कुणाल ओझा ने बताया कि दस्तक संस्था द्वारा युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने तथा युवाओं के नैतिक व सामाजिक मूल्यों को पुष्ट करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर पंकज जैन, नवरत्न जैन, धर्मवीर सिंह कानावत, नरेंद्र गुर्जर, रवि ओझा, रोशन सालवी, उदयलाल बोरणा, शरद शुक्ला, दीपक जाट, धर्मवीर तिवारी, लोकेश खोईवाल, अनिल धाकड़, अनिल गुर्जर, देव पारिक, रतन सेन, मनीष सुखवाल, अरमान, अजय खोईवाल, प्रवीण मीना, भरत, नवीन माली, तिलकराज आदि उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story