भीलवाड़ा। जिले में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध हथियार सप्लाई करने वाले चार साल से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी का घटनाक्रम

मामले के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को प्रतापनगर पुलिस ने आशिष जोशी नामक आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि:

  • उक्त हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले के लालबाग निवासी सज्जन सिंह पुत्र घनश्याम परमार ने सप्लाई किया था।
  • आरोपी दूसरे प्रकरण संख्या 229/2023 में भी वांछित चल रहा था और पिछले चार वर्षों से फरार था।

मध्यप्रदेश में दबिश और सफलता

गठित पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र स्थित लालबाग में दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया और अनुसंधान के बाद 13 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित था।

सक्रिय पुलिस टीम के सदस्य

  • सहायक उपनिरीक्षक: कानाराम प्रजापति
  • कांस्टेबल: सुरेश कुमार
  • कांस्टेबल: नरेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल: गोपाल

पुलिस का आधिकारिक बयान

"अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोडऩे के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story