भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक ट्रेलर को पकड़ने के साथ ही उसे एस्कॉर्ट कर रही एक लग्जरी कार को भी जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की घेराबंदी और कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए शक्करगढ़ थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर की सूचना और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक टीपर ट्रेलर जप्त किया और ट्रेलर को रास्ता बताने और पुलिस की निगरानी करने वाली एस्कॉर्टिंग ब्रेजा कार को भी कब्जे में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में ट्रेलर चालक हेमराज गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी भैरुखेडा, शक्करगढ़ तथा ब्रेजा सवार कुलवंत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी शाहपुरा और रामप्रसाद गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी सरा का खेडा, थाना पारोली शामिल है।

कानूनी कार्रवाई जारी

शक्करगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह बजरी कहाँ से लाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन से लोग शामिल हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story