भीलवाड़ा: आसींद में अवैध पेट्रोल परिवहन करती संदिग्ध वैन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आसींद पुलिस ने गश्त के दौरान काले शीशे वाली वैन से 400 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद किया; रसद विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

संदिग्ध वैन की घेराबंदी और चेकिंग
भीलवाड़ा इलाके में गश्त कर रही पुलिस को एक काले शीशे लगी वैन आती दिखाई दी, जो दब रही थी। शंका होने पर पुलिस ने जब वैन को रोका तो उसमें दो ड्रमों में पेट्रोल मिला, जो बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा था।
- पुलिस ने वैन सहित दोनों ड्रम पुलिस थाने ले गई।
- बाद में इन्हें रसद विभाग को सौंप दिया गया।
- सैंपल लेकर रसद विभाग ने पेट्रोल पंप पर यह पेट्रोल सुरक्षित रखवा दिया।
- सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
एएसआई उमराव प्रसाद की कार्रवाई
आसींद पुलिस के अनुसार, एएसआई उमराव प्रसाद शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान टीम को एक काले शीशे वाली वैन आती नजर आई जो अंदर ज्यादा वजन भरा होने से दब रही थी। शंका होने पर टीम ने बराणा चौराहे पर वैन को रुकवा लिया। इसमें चंपालाल गुर्जर सवार था।
बिना लाइसेंस के अवैध परिवहन
वैन की जांच करी तो उसमें 200-200 लीटर के दो ड्रम मिले, जिनमें पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ भरा था। पुलिस ने गुर्जर से तेल परिवहन करने, कब्जे में रखने का लाइसेंस व परमिट मांगा जो उनके पास नहीं मिला।
- पुलिस ने उक्त पेट्रोल ड्रम सहित कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना रसद विभाग को दी।
- टीम मौके पर पहुंची, जिसने छानबीन कर सैंपल लिया।
- बाद में उक्त पेट्रोल को पंप पर सुरक्षित रखवा दिया।
- लिया गया सैंपल प्रयोगशाला भिजवाया जायेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
