भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बड़लियास थाना क्षेत्र के कंवलियास माफी ग्राम में अवैध खनन की गुप्त सूचना पर डीएसटी ने दबिश देकर मौके से मशीनरी और वाहन जब्त किए हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हडक़ंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी ने की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि कंवलियास माफी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर डीएसटी ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बड़लियास थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी इंचार्ज मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

मौके से जब्त की गई मशीनरी और वाहन

डीएसटी की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन में जुटी 2 जेसीबी मशीनें और खनिज के अवैध परिवहन में प्रयुक्त किए जा रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। डीएसटी को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग भागने में सफल रहे। जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए बड़लियास थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story