भीलवाड़ा: कोठारी नदी में अवैध बजरी खनन पर DST की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
बागोर के हमीरपुरा में जिला विशेष टीम की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप, भागने के प्रयास में नदी पेटे में ही पलटा एक ट्रैक्टर।

भीलवाड़ा जिले के बागोर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कोठारी नदी पेटे में सक्रिय माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर भागने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नदी के पेटे में ही पलट गया, जबकि टीम ने मौके से दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, डीएसटी को बागोर क्षेत्र के हमीरपुरा में कोठारी नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बजरी खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने बीती रात अचानक नदी पेटे में दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां बजरी भर रहे माफियाओं और ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान टीम से बचने के प्रयास में तेज गति से ट्रैक्टर लेकर भाग रहे एक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर कोठारी नदी के पेटे में ही पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद डीएसटी ने अन्य संसाधनों को मौके पर बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। इसके पश्चात उसे बागोर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुल दो ट्रैक्टरों को डिटेन किया गया।
डीएसटी की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से कोठारी नदी क्षेत्र में सक्रिय अवैध बजरी माफियाओं में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, वहीं पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर शिकंजा और कड़ा होता दिख रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
