भीलवाड़ा: कोटड़ी और बीगोद में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जब्त
जिला विशेष टीम ने सालरिया और माली खेड़ा में दबिश देकर अवैध बजरी स्टॉक और खनन में लिप्त 2 जेसीबी, 1 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली डिटेन किए।

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में डीएसटी ने कोटड़ी और बीगोद थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध कार्यों में लिप्त वाहनों को जब्त किया है।
सालरिया में स्टॉक से बजरी भरते धरा गया डंपर
एसपी के आदेश पर विशेष निगरानी रख रही डीएसटी टीम को कोटड़ी थाना क्षेत्र के सालरिया (भीलों का झोपड़ा) में अवैध बजरी स्टॉक की सूचना मिली। मौके पर डंपर में बजरी भरी जा रही थी, जिसे टीम ने घेराबंदी कर रुकवाया और कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी और एक डंपर को डिटेन किया गया। इस पूरे मामले की सूचना तत्काल प्रभाव से कोटड़ी थाना प्रभारी को दी गई।
माली खेड़ा गांव में अवैध खनन पर छापेमारी
वहीं, बीगोद थाना क्षेत्र के माली खेड़ा गांव में भी डीएसटी ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ अवैध बजरी खनन करते हुए एक जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन किया गया है। इस कार्रवाई के बारे में बीगोद थाना प्रभारी को सूचित किया गया है। एसपी के निर्देशन में हुई इस प्रभावी कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
