भीलवाड़ा। मानवता को शर्मसार और रूह कंपा देने वाली बरडौद नर्सरी की जघन्य वारदात का अंत हो गया है। भीलवाड़ा पुलिस ने उस शातिर अपराधी रमेश उर्फ राधेश्याम कालबेलिया को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल एक बुजुर्ग की हत्या की, बल्कि उसकी पत्नी के साथ बलात्कार भी किया।

घटना 3 मार्च 2026 की है। चित्तौड़गढ़ जिले का रहने वाला रमेश उर्फ राधेश्याम कालबेलिया अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था। पास ही मौजूद एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने इंसानियत दिखाते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन रमेश के सिर पर खून सवार हो गया। उसने बचाव करने आए अधेड़ पर इतनी बर्बरता से हमला किया कि वे मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

हत्या के कुछ ही मिनटों बाद रमेश ने अधेड़ की पत्नी को घसीटकर टपरी में बंद किया और उनके साथ बलात्कार किया। इस जघन्य कृत्य ने पूरे जिले को झकझोर दिया। पति की लाश बाहर पड़ी थी, जबकि अपराधी अंदर महिला के साथ अपराध कर रहा था।

रमेश कोई आम अपराधी नहीं था। वह अजमेर, पाली और चित्तौड़गढ़ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहा था और राज्य छोड़ने की फिराक में था। लेकिन हमीरगढ़ पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी चालाकी नाकाम रही। पुलिस ने व्यापक घेराबंदी कर इस नरपिशाच को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त रमेश उर्फ राधेश्याम का अपराधी रिकॉर्ड भी गंभीर है। 2001 में चित्तौड़गढ़ में डकैती और हथियारों के साथ लूट, 2004 में अजमेर में पुलिस पर जानलेवा हमला और हत्या का प्रयास (धारा 307), 2004 में पाली में लूटपाट और भीषण मारपीट, तथा 2005 में किशनगढ़ में गंभीर लूट के मामले में उसका नाम दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हिंसा और हिस्ट्रीशीट अपराधियों के खिलाफ चेतावनी संदेश गया है। यह वारदात न केवल अपराधियों की बर्बरता को उजागर करती है, बल्कि कानून व्यवस्था और पुलिस की तत्परता को भी दर्शाती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story