भीलवाड़ा: अरिहंत हॉस्पिटल में छात्रा की मौत पर हंगामा और सड़क हादसा
अरिहंत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु के बाद परिजनों का धरना और पंडेर के पास टेम्पो पलटने से 14 लोग घायल हुए।

भीलवाड़ा के अरिहंत हॉस्पिटल परिसर में छात्रा की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठे परिजन और समझाइश करती पुलिस।
अरिहंत हॉस्पिटल में छात्रा की मौत और परिजनों का विरोध
शहर के अरिहंत हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया।
घटना का विवरण: बड़लियास थाना सर्किल में रहने वाली 18 साल की रविना बलाई फस्र्ट ईयर की छात्रा है। वह गल्र्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती देर रात उसे अचानक पेट दर्द हुआ, जिसकी सूचना सहेलियों ने वार्डन को दी। इसके बाद अरिहंत हॉस्पिटल से एंबुलेंस को बुलाया गया और सुबह साढ़े सात बजे उसे भर्ती किया गया।
परिजनों के आरोप: सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये, तब तक छात्रा बातचीत कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद रविना की हालत बिगडऩे लगी और उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया।
हंगामा और धरना: छात्रा की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये परिजनों ने हंगामा कर दिया और वे अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गये। छात्रा के अन्य परिजन व समाज के लोग भी अस्पताल में जुट गये और मुआवजे की मांग की जाने लगी।
प्रशासन की कार्रवाई और समझाइश
हंगामा बढ़ता देखकर अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली थाने को सूचना दी, जिसके बाद डीएसपी सिटी सज्जन सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
"परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। साथ ही परिजन जैसी रिपोर्ट देंगे, उस पर कार्रवाई की जायेगी।" - डीएसपी सिंह
नेशनल हाइवे 148 डी पर भीषण सड़क हादसा
जिले के पंडेर कस्बे के समीप नेशनल हाईवे 148 डी पर शनिवार को एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया।
हादसे का कारण: तेज रफ्तार टेंपो का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हताहतों की संख्या: हादसे में 11 महिलाएं और 3 पुरुष घायल हो गए।
मजदूरी से लौट रहे थे ग्रामीण: जानकारी के अनुसार पंडेर व आसपास क्षेत्र के महिला-पुरुष शाहपुरा में खेतों में मजदूरी करके घर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
राहत एवं उपचार
पंडेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जहाजपुर व पंडेर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
