भीलवाड़ा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल में मिलने बुलाने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर गिरोह का बड़लियास थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने मामले में गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार युवतियों और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को एक अध्यापक ने बड़लियास थाने में रिपोर्ट दी थी। पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘बेबी कंवर’ नाम की युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। 13 सितंबर की शाम करीब 8 बजे उसे मिलने के लिए ‘जोगणिया होटल, सरहद बन का खेड़ा’ बुलाया गया। पीड़ित अपने एक दोस्त के साथ कार से वहां पहुंचा।

बेसमेंट के कमरे में बातचीत के दौरान बेबी कंवर और उसके साथ आई एक अन्य युवती ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके करीब 5 मिनट बाद 5-6 अन्य युवक और एक युवती कमरे में घुस आए। उन्होंने दोनों युवकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद बदमाशों ने दोनों पीड़ितों के कपड़े उतरवाकर जबरन अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपियों ने 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दबाव बनाकर ‘विकास जाट’ के फोन पे/क्यूआर कोड के जरिए ₹80,000 और ₹50,000, कुल ₹1,30,000, तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए।

आरोपियों ने दोनों युवकों को लगभग 4 घंटे तक होटल के कमरे में अवैध रूप से बंधक बनाए रखा। इस दौरान पीड़ित के हस्ताक्षर किया हुआ एसबीआई बैंक का ब्लैंक चेक, ब्रेजा कार और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बड़लियास थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास जाट (34), संजय गाडरी (31) और फौजी नाथ उर्फ बबलू नाथ (23) शामिल हैं।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। विकास जाट पर हत्या के प्रयास और मारपीट सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। संजय गाडरी पर वर्ष 2020 का सड़क दुर्घटना से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फौजी नाथ पर चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस फिलहाल फरार युवतियों और गिरोह के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर इंस्टाग्राम दोस्ती के जरिए पीड़ितों को होटल बुलाने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने की घटनाओं को लेकर जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story