भीलवाड़ा, 5 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 के लिए 19 मार्च से 21 मार्च तक महात्मा गांधी ग्राउण्ड, चेतक सर्किल के पास, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।

नामांकन प्रक्रिया का विवरण और अभ्यर्थियों की संख्या

समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमान्डेट श्री ललित व्यास ने बताया कि "तीन दिनों तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 64 रिक्त पदों के विरुद्ध 6415 अभ्यर्थी भाग लेंगे।" प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। अभ्यर्थी दी गई लिंक/वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्टिंग संबंधी निर्देश

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों में मूल निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र आदि शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01482-230118 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story