बागोर क्षेत्र के गुंदली गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से पूर्व सरपंच मांगीलाल गुर्जर के पुत्र किशनलाल की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, इस घटना में गांव के लगभग 70 घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जलकर खाक हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय मुजरास ग्रिड सब-स्टेशन पर तैनात बिजली विभाग के कर्मचारी कथित रूप से शराब के नशे में थे और ड्यूटी पर लापरवाह स्थिति में पाए गए। ग्रामीणों ने कई बार फोन कर आपात स्थिति की सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीण स्वयं मुजरास ग्रिड सब-स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी कार्यालय में नशे की हालत में थे और कामकाज बाधित था। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर मुख्य पावर सप्लाई बंद की, जिसके बाद क्षेत्र में फैली करंट की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

घटना की सूचना मिलने पर सुबह बिजली विभाग के आला अधिकारी और बागोर थाना प्रभारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सस्पेंशन, गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story