सनातन संस्कृति संरक्षण की पहल, धार्मिक संस्थाओं को भेंट किए जा रहे हवन कुण्ड
भीलवाड़ा में सनातन धर्म प्रचार अभियान के तहत धार्मिक संस्थाओं को हवन कुण्ड भेंट किए जा रहे हैं, जानिए इस पहल का उद्देश्य और आयोजन।

तस्वीर में अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब और कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के पदाधिकारी भीलवाड़ा में हवन कुंड भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार अभियान के तहत धार्मिक संस्थाओं को हवन कुण्ड भेंट किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक सनातनी के घर में सामान्य रूप से हवन कार्यक्रमों की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
क्लब द्वारा पूरे वर्ष पर्यन्त नियमित रूप से छोटे-छोटे मन्दिरों एवं धार्मिक संस्थाओं को हवन कुण्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि उनसे जुड़े सदस्य एवं श्रद्धालु व्यक्ति अपने-अपने घरों में परिवार के साथ सुख, शांति और समृद्धि के लिए छोटे स्तर पर हवन कार्यक्रम कर सकें।
क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सुरेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में कुलदेवी बधर माता सेवा समिति भीलवाड़ा के पदाधिकारियों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा हवन कुण्ड भेंट किया गया। यह हवन कुण्ड जतन हिंगड़ एवं देवेन्द्र सोमानी के नेतृत्व में कांता मैलाना व डॉ भाग चंद सोमानी द्वारा समिति के सदस्यों को हवन करने हेतु प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुलदेवी बधर माता सेवा समिति भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब एवं स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा द्वारा सनातन धर्म एवं संस्कृति से आम आदमी के जुड़ाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।
सनातन परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत धार्मिक संस्थाओं को हवन कुण्ड भेंट करने की प्रक्रिया पूरे वर्ष नियमित रूप से जारी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
