अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा की ओर से स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार-प्रसार अभियान के तहत वर्षभर चलाए जा रहे निःशुल्क हवन कुंड भेंट वितरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में श्री सांवरिया मंदिर ट्रस्ट, आजाद नगर भीलवाड़ा को हवन कुंड भेंट किया गया।

अभियान के प्रथम चरण में 21 हवन कुंड निःशुल्क भेंट किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में 30 हवन कुंड भेंट किए जा रहे हैं। इस प्रकार छोटे-छोटे मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं को कुल 51 हवन कुंड निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में क्लब की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. सुमन श्री सुरेश सोनी ने श्री सांवरिया मंदिर ट्रस्ट, आजाद नगर भीलवाड़ा के पदाधिकारियों अध्यक्ष श्री नारायण सिंह बल्ला, सचिव श्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश व्यास, श्री जगदीश चन्द्र पुरोहित, श्री प्रकाश लोहिया, श्री बाबू लाल सुथार, श्री धीरज एवं पंडित श्री रतन लाल जी को हवन कुंड भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से हवन कार्यक्रम आयोजित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अन्य भक्तजन भी उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्रीमती डॉ. सुमन श्री सुरेश सोनी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता ही हमारी ताकत है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पिछले एक दशक से भी अधिक समय से अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी के नेतृत्व में 133 जिला व नगर शाखाओं के पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से धर्म प्रचार-प्रसार अभियान में जुटे हुए हैं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story