भीलवाड़ा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्पर्श फाउंडेशन एवं इनरव्हील क्लब भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 13 अगस्त को गर्ल्स कॉलेज, सिंधु नगर में “हरित गौरव–तरु वंदन” पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान “एक पेड़, एक वीर के नाम” की भावना के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य साधना मेलाना, कवि रवि राज, उषा अग्रवाल एवं अतिथि वर्षा मित्तल उपस्थित रहे। आगामी 15 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने पौधे देश के वीरों को समर्पित किए।

इस अवसर पर पूजा, निराली, सोनिया, सुनयना, विजया, सुनीता, भावना, श्रेष्ठा, मेघा, मधु, सीमा जोशी एवं प्रिया सहित स्पर्श फाउंडेशन की सदस्याओं ने सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम की आयोजक शिल्पा भरतीया रहीं। वहीं, स्पर्श फाउंडेशन की फाउंडर शेफाली गोयल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। “एक पेड़, एक वीर के नाम” पहल ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए कार्यक्रम को विशेष संदेश दिया।

आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा। कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का संदेश दिया गया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story