भीलवाड़ा। सेवा और मानवता की भावना को साकार करते हुए एवं हरिशेवा धर्मशाला द्वारा वनवासी क्षेत्रों के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उदयपुर क्षेत्र के वनवासी हॉस्टलों में रह रहे छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का पावन सानिध्य

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने इस सेवा कार्य के अंतर्गत प्रातः काल में हल्की सर्दी को देखते हुए 811 पतले कंबल, 31 साड़ियां, 811 शॉल, दुपट्टे एवं ₹25 हजार का चेक भी सहयोग स्वरूप दिया गया। यह समस्त सामग्री एवं चेक वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारी राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिलाध्यक्ष मनीषा जाजू, संरक्षक पल्लवी वच्छानी तथा प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल को सौंपे गए, ताकि परिषद के माध्यम से इन्हें संबंधित हॉस्टलों में जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

मानवता और सेवा मूल्यों को मजबूती देने का संकल्प

इस अवसर पर स्वामी जी ने बताया कि "हरि शेवा द्वारा हर वर्ष समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंच सके और सेवा, सहयोग व मानवता के मूल्यों को मजबूती मिले।" इस सेवा अभियान के दौरान आश्रम संत मायाराम, संत गोविन्द राम, संत केशव राम, सचिव हेमंत वच्छानी, लघु उद्योग भारती के प्रान्त से रविंद्र जाजू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक चांदमल सोमानी, ईश्वर आसनानी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story