भीलवाड़ा की छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अपने समापन की ओर अग्रसर है। महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में चल रहे इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के छठे दिन शनिवार को यज्ञवेदी में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख और शांति की कामना की गई। श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुए अनुष्ठान में यजमानों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ देवताओं का पूजन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी स्वरूपा कन्याओं की उपस्थिति में आहूतियां दी गईं, जो इस महायज्ञ की दिव्यता को और अधिक बढ़ा रही हैं।


महायज्ञ की विशिष्टता का उल्लेख करते हुए महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने बताया कि आयोजन के दौरान 111 कलशों को लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किया जा रहा है, जिन्हें पूर्णाहुति के उपरांत यजमानों को प्रदान किया जाएगा। महायज्ञ का समापन रविवार को अभिजीत मुहूर्त में होगा। अनुष्ठान के साथ ही श्री वृन्दावनधाम मथुरा के श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे से भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति दी जा रही है। शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में 'श्याम सगाई' प्रसंग का सजीव मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूब गए और पूरा पांडाल श्याम प्रभु के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रासलीला के दौरान अनेक गणमान्य अतिथियों ने ठाकुरजी की आरती में भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। यह महायज्ञ न केवल सनातन धर्म की परंपराओं का निर्वहन कर रहा है, बल्कि शहरवासियों को भक्ति और अध्यात्म के एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी कर रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story