भीलवाड़ा: हनुमान जन्मोत्सव पर 30 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न
श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

भीलवाड़ा। भक्ति, श्रद्धा और अपार जन-उत्साह के बीच श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 30 घंटे का अखंड श्री रामचरितमानस पाठ आज सानंद संपन्न हुआ। हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर आयोजित इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान ने समूचे क्षेत्र को राममय कर दिया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ कल पूर्ण विधि-विधान से पूजन एवं संकटमोचन हनुमान जी के आह्वान के साथ किया गया था। निरंतर 30 घंटों तक चले इस अखंड पाठ की गूंज से संपूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। आज दोपहर भक्तिमय परिवेश में हवन और आरती के साथ पाठ की पूर्णाहुति की गई। इस दौरान यजमानों और भक्तों ने विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना के साथ आहुतियां अर्पित कीं।
पाठ की पूर्णता के पश्चात संस्थान द्वारा एक विशाल प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर परिसर में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान के प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ताकि समाज में सेवा, समर्पण और अटूट भक्ति का संदेश प्रसारित हो सके।
कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, संरक्षक धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिंहाग, परमेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बालकिशन पाराशर, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय निर्मल, छोटू सिंह भाटी, युवराज, धर्मवीर पुनिया, हरीश गंर्धव, दीपक शर्मा, कमलेश जागेटिया, राम पहलाद शर्मा, पंकज अग्रवाल, राजू शर्मा, तुलसीराम माली, नवीन झंवर, दीपक माहेश्वरी, नवीन खण्डेलवाल, जयंत शर्मा, ब्रहा्रानन्द वैष्णव, सुनील कोठारी, आनंदी राम और अनिल पटवारी सहित संस्थान के समस्त सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
