भीलवाड़ा: हनुमान जन्मोत्सव पर श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान ने जुटाया 117 यूनिट रक्त
गांधी वाटिका में आयोजित विशाल शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान, अनुभवी रक्तदाताओं ने 59वीं और 44वीं बार रक्त देकर बढ़ाया मनोबल।

भीलवाड़ा की गांधी वाटिका में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि महंत मोहनशरण शास्त्री, विशिष्ट अतिथि और श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान के सदस्य।
भीलवाड़ा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भक्ति के साथ-साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा गांधी वाटिका में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया, जिसके फलस्वरूप कुल 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति और दीप प्रज्वलन
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत मोहनशरण शास्त्री के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर चंडक, राधा कृष्ण सोमानी, राधेश्याम सोमानी और गजानंद बजाज उपस्थित रहे। संस्थान के संरक्षक राजेंद्र मूंदड़ा और धनराज जाजू ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम शुरू किया ओर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और हनुमान जन्मोत्सव पर सेवा का यह संकल्प सराहनीय है।"
युवाओं में रहा जबरदस्त जोश और अनुभवी रक्तदाताओं का समर्पण
प्रचार प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह से ही गांधी वाटिका में रक्तदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विशेषकर युवाओं में पहली बार रक्तदान करने को लेकर खासा आकर्षण देखा गया। शिविर में अनुभव और उत्साह का अद्भुत मेल दिखा, जिसमें महेश जाजू द्वारा 59 वी बार रक्तदान किया गया और चंद्र प्रकाश नेगी ने 44 रक्तदान किया। इसके साथ ही कई रक्तदाताओं ने 25 से अधिक बार रक्तदान देकर रक्त दाताओं में मनोबल बढ़ाया एवं कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
सफल आयोजन में सहयोग करने वाले गणमान्य सदस्य
शिविर को सफल बनाने में संजय झंवर, राजेश सिंहाग, परमेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बालकिशन पाराशर, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय निर्मल, छोटू सिंह भाटी, युवराज, धर्मवीर पुनिया, हरीश गंर्धव, दीपक शर्मा, कमलेश जागेटिया, पंकज अग्रवाल, राजू शर्मा, तुलसीराम माली, नवीन झंवर, दीपक माहेश्वरी, नवीन खण्डेलवाल, जयंत शर्मा, ब्रहा्रानन्द वैष्णव और सुनील कोठारी, आनंदी राम, अनिल पटवारी, सहित संस्थान के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। रक्त सग्रह मे रामस्नेह वे कोटडी श्याम बल्ड बैंक की टीम का सहयोग रहा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
