Bhilwara News: भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में चाय की थड़ी पर तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश
हमीरगढ़ के दरगाह चौराहे पर दबंगों ने चाय की दुकान में तोड़फोड़ की और संचालक से धक्का-मुक्की की, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा। हमीरगढ़ कस्बे के दरगाह चौराहे पर रविवार शाम अचानक हुए हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। सचिन सहित आधा दर्जन युवक एक चाय की थड़ी पर पहुंचे और वहां तोड़-फोड़ करते हुए टेबल-कुर्सियां सड़क पर फेंक दीं। थड़ी संचालक ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। सरेराह हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हमीरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, दरगाह चौराहा निवासी गोपाल कुमावत चाय की थड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। रविवार शाम गोपाल अपनी थड़ी पर मौजूद था। इसी दौरान सचिन सहित आधा दर्जन युवक वहां आ धमके।
आरोपियों ने बिना किसी बात के थड़ी पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने वहां रखी टेबल-कुर्सियों को सड़क पर फेंककर तोड़-फोड़ की। थड़ी संचालक गोपाल लाल ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की।
अचानक हुए हंगामे और तोड़-फोड़ से दरगाह चौराहे पर हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित गोपाल लाल कुमावत ने हमीरगढ़ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। सरेआम हुई तोड़-फोड़ और थड़ी संचालक से धक्का-मुक्की की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में रोष है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
