भीलवाड़ा के हलेड में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में प्रहलाद रैगर की मौत हुई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सदर थाना क्षेत्र के हलेड में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार का चिराग बुझ गया और दो युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। भीषण टक्कर में एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का शिकार हुए युवक
- प्रहलाद (18) पुत्र गोदू रैगर, निवासी गेंदलिया (मृतक)
- प्रभु उर्फ बिनु बैरवा (20) पुत्र रामलाल बैरवा, निवासी रेण (गंभीर घायल)
- राधेश्याम पुत्र नारायण (गंभीर घायल)
जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक कैटरिंग का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वे काम के सिलसिले में बाइक से भीलवाड़ा आ रहे थे।
भीषण टक्कर और घटनाक्रम
हलेड में श्री जी फर्नीचर के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। "टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।" हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
अस्पताल की स्थिति और पुलिस कार्रवाई
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रभु और राधेश्याम को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। तेज रफ्तार का यह खौफनाक मंजर एक बार फिर सडक़ सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
