भीलवाड़ा: हज यात्री ज़िक्रुद्दीन रंगरेज का जमात खाने में भव्य अभिनंदन
मसूदा के पूर्व विधायक हाजी कयूम खान की उपस्थिति में अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर ज़िक्रुद्दीन दंपति को मक्का-मदीना यात्रा के लिए दी गई शुभकामनाएं।

भीलवाड़ा के पठानों के जमात खाने में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मसूदा के पूर्व विधायक हाजी कयूम खान (बाएं से तीसरे) और अन्य अतिथियों के साथ हज यात्री ज़िक्रुद्दीन रंगरेज (माला पहने हुए)।
पुर स्थित पठानों के जमात खाने में रविवार को अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर हज यात्री ज़िक्रुद्दीन रंगरेज का आम मुसलमानों की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। आगामी हज यात्रा पर रवाना हो रहे ज़िक्रुद्दीन दंपति के सम्मान में आयोजित इस समारोह में धार्मिक और सामाजिक एकता का विशेष दृश्य देखने को मिला।
ज़िक्रुद्दीन रंगरेज दंपति आगामी 20 मई बुधवार को मक्का–मदीना की पवित्र यात्रा के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। भीलवाड़ा से उनकी विदाई यात्रा मंगलवार को चेतक ट्रेन के माध्यम से प्रारंभ होगी।
पठानों के जमात खाने में आयोजित विदाई एवं अभिनंदन समारोह में भीलवाड़ा शहर सहित आसपास के विभिन्न कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित जनसमूह ने ज़िक्रुद्दीन रंगरेज को हज यात्रा की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल व सुरक्षित सफर की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में मसूदा के पूर्व विधायक हाजी कयूम खान, जयपुर से हाजी रफीक मोहम्मद, अजमेर से हाजी असलम मोहम्मद, हाजी फारूक मोहम्मद, हाजी सलीम मोहम्मद, मालपुरा से ललू जी पटेल, कांकरोली से हाजी कमरुद्दीन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मुस्लिम महापंचायत के महासचिव शहजाद खान, अंजुमन कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी रफीक पठान, कौमी एक्शन कमेटी भीलवाड़ा के सचिव उमर नीलगर तथा इमामुद्दीन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सभी उपस्थित जनों ने ज़िक्रुद्दीन रंगरेज दंपति को हज यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
