भीलवाड़ा तहसील के गुंदली गांव में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित काबू में कर लिया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद तेंदुए को राजकीय पशु चिकित्सालय, भीलवाड़ा ले जाया गया। यहां उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद तेंदुए को वन विभाग के रेंज कार्यालय परिसर में विशेष निगरानी में रखा गया है।

तेंदुए की नाजुक हालत को देखते हुए वन विभाग ने कोटा जू की विशेषज्ञ पशु चिकित्सकीय टीम से संपर्क किया। डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सटीक दवाएं देकर त्वरित उपचार किया गया। इलाज के बाद तेंदुए के वाइटल पैरामीटर्स में सुधार दर्ज किया गया है। वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। आगामी दिनों में भी विशेषज्ञों की टीम उसकी सेहत पर लगातार नजर रखेगी।

जिला उपवन संरक्षक (DFO) मारिया शाइन ने ग्रामीणों और आमजन को सख्त हिदायत देते हुए अपील की है कि तेंदुआ या कोई भी हिंसक वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं। वन्यजीव को घेरने, उकसाने या खुद पकड़ने का जानलेवा जोखिम न उठाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित वनकर्मियों को सूचना दी जाए, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही घटना से संबंधित किसी भी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील की गई है।

वन्यजीव आपात स्थिति में वन विभाग की 24×7 हेल्पलाइन 1926 पर तत्काल संपर्क करने को कहा गया है। गुंदली गांव में रेस्क्यू के बाद तेंदुआ वन विभाग की निगरानी में है और विशेषज्ञ पशु चिकित्सकीय टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story