भीलवाड़ा: गुलाबपुरा में 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलाबपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को दबोचकर 2.160 किलो अफीम बरामद की।

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है।
बरामदगी और कार्रवाई
- पुलिस ने भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर नाकाबंदी की।
- दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचा गया।
- उसके कब्जे से 2 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
नाकाबंदी देख थराया तस्कर, तलाशी में खुला राज
थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक घबराने लगा।
जब बाइक की गहनता से तलाशी ली गई, तो "सीट के नीचे विशेष रूप से छिपाकर रखी गई एक थैली मिली।" थैली खोलने पर उसमें अफीम पाई गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
