भीलवाड़ा: पटाखे जलाने से रोकने पर मारपीट, 4 गिरफ्तार और 13 नामजद
आगजनी की आशंका पर युवकों को टोकने से विवाद बढ़ा; टेंट कारोबारी से मारपीट के बाद पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर 13 नामजद लोगों पर केस दर्ज किया।

भीलवाड़ा। जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानिया में पटाखे जलाने से रोकना विवाद की वजह बन गया। आगजनी की आशंका के चलते युवकों को पटाखे जलाने से टोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर 13 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर के अनुसार, कानिया निवासी मेघ सिंह और उनके भाई देवेंद्र सिंह पुत्र पुखराज सिंह टेंट व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार को कुछ युवक वहां पटाखे जला रहे थे। आगजनी की आशंका को देखते हुए उन्हें वहां पटाखे जलाने से टोका गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने देवेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय गुर्जर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समझाइश कर भीड़ को शांत करवाया। पुलिस ने मौके पर शांति भंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया।
उधर, मारपीट की घटना को लेकर देवेंद्र सिंह के भाई मेघ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में मुस्ताक मोहम्मद, यूनस जारोली, शाहरूख मोहम्मद, आबीद, मेनू, शाहरूख साई, साबिर, जहांगीर मोहम्मद, इरफान मोहम्मद, इरफान, असलम टाक, महफूज पठान और इम्तिहान सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पटाखे जलाने से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
