केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकासात्मक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शनिवार को भीलवाड़ा में भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम स्थित महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर विधायक श्री अशोक कोठारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित कई अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी 14 जून 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विगत वर्षों में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, जनहितकारी निर्णयों और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को आकर्षक चित्रों एवं सूचनात्मक पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन के बाद राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित कृषि, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों की विस्तृत जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह भाटी, जनसंपर्क अधिकारी श्री रवींद्र वैष्णव, श्री अविनाश जीनगर, श्री कुलदीप शर्मा, श्री अंकुर बोरदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह प्रदर्शनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है, जो नागरिकों को विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की व्यापक जानकारी उपलब्ध करा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story