भीलवाड़ा: बालिकाओं ने ब्यूटी और वेलनेस में ऑन जॉब ट्रेनिंग के जरिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाया कदम
भीलवाड़ा में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनिया की 28 बालिकाएं न्यू अप्सरा ब्यूटी पार्लर, शाहपुरा में ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठा रही हैं। प्रशिक्षण से रोजगारोन्मुखी कौशल और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

भीलवाड़ा। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिशनिया की कक्षा 11 की 28 बालिकाएं इन दिनों विशेष ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत ब्यूटी एंड वेलनेस क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को नया आकार दे रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक न्यू अप्सरा ब्यूटी पार्लर, शाहपुरा में संचालित किया जा रहा है और कुल 80 घंटे का व्यावसायिक प्रशिक्षण बालिकाओं को प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षन के चतुर्थ दिवस रविवार को भी बालिकाओं की उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने लायक रही। व्यावसायिक शिक्षक बिनु कंवर और कोशल मित्र गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में बालिकाएं केश-सज्जा, पेडीक्योर, मेहंदी, नेल आर्ट सहित ब्यूटी एंड वेलनेस से जुड़े आधुनिक कौशल सीख रही हैं। पार्लर में वास्तविक कार्य वातावरण में प्रशिक्षण मिलने से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे रोजगारोन्मुखी दक्षताएं हासिल कर रही हैं।
प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में न केवल तकनीकी कौशल सिखाए जा रहे हैं, बल्कि बालिकाएं ग्राहक संवाद, स्वच्छता और प्रोफेशनल एटीकेट्स जैसी महत्वपूर्ण योग्यता से भी परिचित हो रही हैं। पार्लर संचालक और प्रशिक्षक कौशल्या वैष्णव ने बताया कि इस तरह के व्यावसायिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की दिशा दिखाने में मददगार साबित हो रहे हैं।
इसी कड़ी में बख्त विलास, शाहपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट में गृह सज्जा और सिलाई का ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण का संचालन व्यावसायिक शिक्षक धर्मराज गुर्जर कर रहे हैं, जिसमें 22 बालक-बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षणार्थी सिलाई और गृह सज्जा से जुड़े व्यावहारिक कौशल सीखकर भविष्य में स्वरोजगार की संभावनाओं को मजबूत बना रहे हैं।
स्थानीय संसाधनों और संस्थानों के सहयोग से संचालित ये कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बालिकाओं और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हासिल किया गया व्यावसायिक कौशल न केवल उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और समाज के लिए उत्पादक नागरिक बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
- भीलवाड़ा बालिकाओं ब्यूटी ट्रेनिंगशाहपुरा न्यू अप्सरा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणबिनु कंवर कोशल मित्र गोपाल लाल शर्मा ट्रेनिंगकौशल्या वैष्णव ब्यूटी ट्रेनिंगकस्तूरबा गांधी ट्रस्ट गृह सज्जा सिलाई प्रशिक्षणधर्मराज गुर्जर ऑन जॉब ट्रेनिंगबालिकाओं आत्मनिर्भरता भीलवाड़ारोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षणपेडीक्योर नेल आर्ट ट्रेनिंग शाहपुराबालिकाओं व्यावसायिक प्रशिक्षण भारतShahpura girls beauty wellness trainingBinal Kwar Gopal Lal Sharma trainingKaushalya Vaishnav beauty trainerKasturba Gandhi Trust home decor sewingDharamraj Gurjar on-job trainingBhilwara self-reliant girls skillsvocational skill training Bhilwarabeauty and wellness practical training Shahpuragirls employment skill development Bhilwara

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
