भीलवाड़ा। राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान को ग्राम पंचायत स्तर पर गति देने के लिए श्री देव गौ सेवा संस्थान, सांगवा के सदस्यों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संत समाज की ओर से संचालित इस अभियान के तहत आगामी 17 दिसंबर 2026 को जयपुर में महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) सौंपा जाएगा। अभियान के तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए सांगवा ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

अभियान के तृतीय चरण के तहत देशभर की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के निर्देशानुसार सांगवा ग्राम पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें नानूराम तेली को ग्राम पंचायत प्रभारी, लोकेश शर्मा (तिलौली) को ग्राम पंचायत संयोजक और हरीश गोस्वामी (सांगवा) को ग्राम पंचायत प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान के तहत सौंपे जाने वाले ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या को पूर्णतः समाप्त करने, गौ माता को 'राष्ट्र माता' अथवा 'राष्ट्रीय आराध्या' का राष्ट्रीय सम्मान देने तथा गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए स्वतंत्र 'केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय' का गठन करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून लागू करने की मांग भी की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क कर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे। 17 दिसंबर 2026 को जयपुर में प्रस्तावित ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम से पहले सांगवा ग्राम पंचायत में अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने की जिम्मेदारी अब नवनियुक्त कार्यकारिणी के पास होगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story