गौ माता को "राष्ट्र माता" का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भीलवाड़ा जिले में अभियान को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों एवं प्रभारियों की घोषणा की गई है। अभियान का संचालन संत समाज के सान्निध्य एवं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

अभियान के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन के लिए जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री जगदीश पुरी जी महाराज (शक्करगढ़), महामंडलेश्वर श्री हंसराम जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री बाबू गिरि जी महाराज, परम पूज्य महंत श्री लक्ष्मणदास जी महाराज (पंचमुखी दरबार), जैन मुनि पुलकसागर जी महाराज, उप प्रवर्तक सुरेश मुनि जी महाराज (पावनधाम कोशीथल), युवाचार्य महेन्द्र ऋषि जी, महंत श्री संतदास जी महाराज (हाथीभाटा), महंत श्री मोहनशरण जी शास्त्री (निम्बार्क आश्रम), महंत श्री बनवारीशरण जी शास्त्री, महंत श्री सरजूदास जी महाराज (करेड़ा), महंत श्री रामभूषण दास जी त्यागी (डांग का हनुमानजी, घोड़ास), महंत श्री सुरेशदास जी महाराज (सवाईभोज), पुजारी श्री हेमराज जी पोसवाल (मालासेरी डूंगरी) तथा साध्वी देवगिरि जी (हमीरगढ़) सहित जिले के संत-महंतों का सान्निध्य प्राप्त रहेगा।

सम्मानित संरक्षक के रूप में तिलोकचंद छाबड़ा (निदेशक आरसीएम), भगवान सिंह चौहान तथा गोविंद सोडाणी को दायित्व सौंपा गया है। जिला प्रचारक संत के रूप में श्री श्री 108 लालजी महाराज (कोटड़ी), जिला समन्वयक के रूप में परम गौ भक्त सुनील जागेटिया एवं भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी जिम्मेदारी निभाएंगे। संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू (गंगापुर) तथा जिला प्रभारी जगदीश तेली बनाए गए हैं।

जिला गौ प्रचार प्रभारी के रूप में पं. आनंद कृष्ण शास्त्री, भंवरलाल खारोल, देवलाल साहू (आसींद) एवं धनराज गुर्जर (गुलाबपुरा) को नियुक्त किया गया है। अतिथि प्रभारी के रूप में आनंद चपलोत, राधेश्याम सोमानी, देबीलाल गुर्जर, कान्तीलाल जैन, रामपाल असावा, रवि अग्रवाल एवं राजेश बालार को जिम्मेदारी दी गई है। गौशाला एवं गौसेवा प्रभारी के रूप में विश्वनाथ प्रताप सिंह, गोपाल बांगड़, विवेक निमावत, सुरेश त्रिपाठी, बहादुर सिंह एवं अनिल सोनी को नियुक्त किया गया है। रैली प्रशासनिक प्रभारी एडवोकेट अर्पित कोठारी तथा विधिक सलाहकार प्रभारी के रूप में एडवोकेट राजकुमार शर्मा एवं एडवोकेट रघुनंदन कानावत को दायित्व सौंपा गया है।

मातृशक्ति प्रभारी के रूप में निरंजना सोनी, कृष्णा (बिजयनगर), मधुबाला यादव, कविता छीपा, मंजू पोखरना, लक्ष्मी कंवर राणावत एवं आशा रामावत को जिम्मेदारी दी गई है। द्वितीय चरण सदस्य के रूप में गणेश प्रजापत, बद्रीलाल सोमानी, भारत गेंगट, कन्हैयालाल स्वर्णकार, डॉ. देवेन्द्र कुमावत, विश्वबन्धु सिंह राठौड़, महादेव जाट (हरणी), तेजमल शर्मा, तुलसीराम शर्मा, अनिल दाधीच, प्रदीप सांखला, कैलाश जीनगर, अनिल कोठारी, मुकेश जाट (हरणी), नरेश विश्नोई, मुकेश शर्मा (मंगलपुरा), अभिषेक पाराशर (सांगानेर), नेमीचंद खटीक (सांगानेर), सत्यनारायण प्रजापत (अप्पू), हरिओम पंवार (पुर), अरुण विश्नोई (पुर), नोरत पानगड़िया (पुर), रघुवीर सिंह नैनावटी (पुर), ज्ञानप्रकाश रांका, गोरधन सिंह कटार, भगत सेन, सागर पाण्डे, चतर सिंह राठौड़ (मोटरास), लोकेश सुराणा, बादल सिंह राठौड़, वीरेन्द्र सिंह राजावत, राहुल नायक एवं सुनीता स्वर्णकार को शामिल किया गया है।

भजन-सत्संग प्रभारी के रूप में प्रभु हरिदास जी (इस्कॉन), शंभूलाल वैष्णव, दिव्यांशु एवं आशुतोष, प्रभात फेरी प्रभारी के रूप में श्याम (भगवानपुरा) तथा समाजसेवी, गौभक्त एवं सनातन प्रभारी के रूप में प्रकाश छाबड़ा, बाबूलाल जाजू, राजेश रांका (गंगापुर), राजेन्द्र मोगरा एवं नानजी गुर्जर (करेड़ा) को दायित्व दिया गया है। रैली व्यवस्था प्रभारी के रूप में सत्यनारायण गूगड़, अभिजीत सारडा, शंकर गुर्जर (सुभाषनगर) एवं चेतन मानसिंहका तथा मंच एवं पांडाल व्यवस्था प्रभारी के रूप में मनोज भारद्वाज, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार इनाणी, एडवोकेट राघवेन्द्र आचार्य, पवन लोढ़ा, केदारमल जागेटिया एवं हरकिशन बसवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यालय प्रभारी के रूप में सत्यम शर्मा, नरेन्द्र बापना, रमेशचन्द्र मूंदड़ा एवं महावीर खंडेलवाल तथा अल्पाहार, जल एवं साहित्य वितरण प्रभारी (मुस्कान फाउंडेशन टीम) में जय गुरनानी, कन्हैयालाल जगत्यानी, सुरजीत सर्वा, अमित वर्मा, दीपक मेहता, राजू एवं सांवर को दायित्व दिया गया है। सेवा कार्य प्रभारी (गौ सेवा मित्र मंडल) के रूप में बिलेश्वर डाड, अमन शर्मा, शुभांशु जैन, सुनील शर्मा, शुभम सोनी, अभिषेक चंडालिया, देवराज बना, पार्थ शर्मा, सात्विक शर्मा, अंशु पाटनी, वैभव बिंदल एवं अर्पित विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मार्ग एवं ग्राउंड सफाई प्रभारी के रूप में गजेन्द्र सिंह राठौड़, छीतरमल गेंगट, किशोर लखवानी, प्रवीण कुमार अठवाल एवं राकेश कुमार गेंगट, झांकियां प्रभारी के रूप में शरद सिंह चौहान तथा दुर्गावाहिनी, एनसीसी एवं स्काउट प्रभारी के रूप में देवकिशन माली (सोनूजी), महेन्द्रपाल सिंह (कुम्भा ट्रस्ट एनसीसी), मधुबाला यादव एवं पवन बावरी को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में दिलीप सोनी, दिनेश लक्षकार (गंगापुर), दिनेश सुथार एवं पृथ्वीराज सिंह चौहान तथा मंच संचालन के रूप में बाबूलाल टाक एवं सुधांशु जैन को नियुक्त किया गया है।

अभियान के पदाधिकारियों ने जिले के सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गौ संरक्षण एवं संवर्धन के इस जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story