भीलवाड़ा में गारनेट व्यापारियों से वसूली करने वाली गैंग के चारों सदस्यों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से अब उस राशि की रिकवरी की जानी है, जो इन लोगों ने व्यापारियों को धमकाकर वसूल की।

गिरोह का खुलासा और गिरफ्तारी

मामले की जांच पुर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीलवाड़ा में रविवार को कोटड़ी पुलिस ने वसूली करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुख्य आरोपित अजय कुमार पांचाल के साथ ही कालूलाल गुर्जर, नारायणलाल गुर्जर व नंदसिंह उर्फ पिंटू राणावत शामिल हैं।

रिमांड और आगे की कार्रवाई

आरोपितों से पुलिस पूछताछ में लाखों रुपये की वसूली का खुलासा हुआ। पुलिस ने चारों आरोपितों को अदालत के आदेश से सोमवार को तीन दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपितों से पूछताछ की वसूली गई राशि की रिकवरी करने के साथ ही किन-किन लोगों से कहां-कहां पर राशि वसूल की गई, इसकी तस्दीक भी करवाई जानी है। यह पूरी कार्रवाई क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story