भीलवाड़ा: बनेड़ा के सरदार नगर में गारमेंट शॉप में आग, लाखों का नुकसान
बनेड़ा थाना क्षेत्र के सरदार नगर चौराहे पर स्थित प्रदीप टेलर नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मशीनें और कीमती कपड़े जलकर हुए राख।

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। सरदार नगर चौराहे पर सोमवार रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते व्यापारी की मेहनत की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो गई।
20 मिनट में सब कुछ खत्म
पीड़ित व्यापारी संपत कुमावत ने बताया कि उनकी 'प्रदीप टेलर' नाम से रेडीमेड गारमेंट की शॉप है। सोमवार रात करीब 8:40 बजे वे दुकान बढ़ाकर गांव के लिए निकले ही थे कि महज 20 मिनट बाद उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वे वापस पहुंचते, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि दुकान के भीतर रखे कीमती जींस और शर्ट के ढेर, सिलाई और फिनिशिंग की मशीनें, फर्नीचर सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया।
नुकसान का मंजर: राख हुई मशीनें और कपड़े
आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि दुकान की इमारत को भी भारी नुकसान पहुँचा है। पीड़ित ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। "आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि दुकान की इमारत को भी भारी नुकसान पहुँचा है। पीड़ित ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।"
दहशत में इलाका, शॉर्ट सर्किट का शक
सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे सरदार नगर चौराहे और आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
