भीलवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ड्रग फ्री सिटी' एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 362 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

थाना अधिकारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अपनी ओढ़नी में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर ला रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राजस्थान टेंट हाउस के पास पहुंची और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

इसके बाद महिला कांस्टेबल द्वारा ली गई तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 362 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान आरती सांसी पत्नी सुनील सांसी (40), निवासी ज्योति पब्लिक स्कूल के पास, आदर्श नगर, भीलवाड़ा, हाल 100 फीट रोड, थाना गांधीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांधीनगर थाना पुलिस पूरे मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story