भीलवाड़ा: गंगापुर के वार्ड 13 में चुनावी मुकाबला तेज, कांग्रेस प्रत्याशी ललिता सांखला का जनसंपर्क
ललिता सांखला के समर्थन में लखन काकाणी और राकेश व्यास ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, 50 वर्षों की समाजसेवा को बनाया मुख्य मुद्दा।

गंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर खड़े समर्थकों के साथ मौजूद ललिता सांखला।
गंगापुर, भीलवाड़ा। गंगापुर नगरपालिका चुनाव महासंग्राम के बीच वार्ड नंबर 13 में चुनावी मुकाबला अब तेज हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार ललिता सांखला के समर्थन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर जनसंपर्क शुरू कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में सांखला परिवार की पिछले 50 वर्षों से चली आ रही समाजसेवा को प्रमुखता से मतदाताओं के सामने रखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े इस परिवार को वार्ड की जनता का समर्थन मिलना चाहिए।
अभियान के दौरान पूर्व पालिका उपाध्यक्ष लखन काकाणी और पूर्व पार्षद राकेश व्यास ने कांग्रेस उम्मीदवार ललिता सांखला के पक्ष में अपना पूर्ण समर्थन जताया। दोनों नेताओं ने वार्डवासियों से संपर्क कर ललिता सांखला को विजयी बनाने की अपील की।
चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में वार्ड नंबर 13 में घर-घर दस्तक और मतदाताओं से सीधा संवाद और तेज हो गया है। प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब वार्ड की जनता के फैसले से तय होगा कि जीत का ताज किस उम्मीदवार के सिर सजता है।

