भीलवाड़ा में पहली बार गंगा सागर के पवित्र जल से होगा भोलेनाथ का सहस्रधारा अभिषेक
भीलवाड़ा में पहली बार भगवान भोलेनाथ का गंगा सागर, विभिन्न तीर्थों और 27 कुओं के पवित्र जल के संगम से सहस्रधारा अभिषेक होगा। काशीपुरी के राधा कृष्ण मंदिर में 27 अगस्त को विशेष आयोजन होगा।

तस्वीर में भीलवाड़ा के काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सहस्रधारा अभिषेक कार्यक्रम के दौरान पोस्टर का विमोचन करते हुए पंडित देवीलाल शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, प्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मुन्दड़ा, सुभाष गोयल, प्रदीपनाथ और मुकेश हिरण नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा शहर में पहली बार भगवान भोलेनाथ का गंगा सागर के पवित्र जल से सहस्रधारा अभिषेक 27 अगस्त, गुरुवार को किया जाएगा। यह आयोजन शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में होगा।
भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में जिला टीम तथा काशीपुरी वकील कॉलोनी के भक्तजन-श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गंगा सागर के पवित्र जल के साथ विभिन्न पावन तीर्थों के जल और 27 कुओं के पवित्र जल का संगम कर भगवान भोलेनाथ का सहस्रधारा अभिषेक किया जाएगा
राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि काशीपुरी के राधा कृष्ण मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ की सुप्रसिद्ध पंडितों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सहस्रधारा अभिषेक का आयोजन होगा।
कार्यक्रम को लेकर पोस्टर विमोचन पंडित देवीलाल शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, प्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मुन्दड़ा, सुभाष गोयल, प्रदीपनाथ, मुकेश हिरण ने किया।
गंगा सागर, विभिन्न तीर्थों और 27 कुओं के पवित्र जल के संगम से होने वाला यह सहस्रधारा अभिषेक 27 अगस्त को काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
