भीलवाड़ा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ एवं ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया।

गांधी जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके साथ ही महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल एवं नगर विकास न्यास परिसर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, नगर विकास न्यास सचिव श्री सालुंखे गौरव रविंद्र, नगर निगम आयुक्त श्री कमल सिंह यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री रामवतार जाट सहित अधिकारी, कार्मिक एवं आमजन मौजूद रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story