भीलवाड़ा जिले के छोटे से ग्राम हलेड से निकलकर राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच तक अपनी सशक्त पहचान बनाने वाली माया जाट ने एक बार फिर राजस्थान का नाम रोशन किया है। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राजस्थान अंडर-19 गर्ल्स टीम की कोच के रूप में माया जाट की नियुक्ति की गई है। यह तीसरा अवसर है जब उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और निरंतर उपलब्धियों का प्रमाण है।

शिक्षा विभाग राजस्थान में वर्तमान में क्रिकेट कोच पद पर कार्यरत माया जाट इससे पहले भी अपने कोचिंग कौशल का लोहा मनवा चुकी हैं। पिछले वर्ष गुजरात में आयोजित एसजीएफआई क्रिकेट प्रतियोगिता में उनके मार्गदर्शन में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था। बीते तीन वर्षों में कोच माया जाट के नेतृत्व में राजस्थान की टीम ने एक बार सिल्वर और दो बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं, जो उनकी निरंतर सफलता की कहानी को दर्शाता है।

माया जाट न केवल एक सफल कोच हैं, बल्कि वह खुद भी एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में महिला टीम की सिलेक्टर के रूप में उनकी भूमिका भी राज्य में महिला क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण मानी जाती है। किसान परिवार से आने वाली माया जाट की यह यात्रा संघर्ष, समर्पण और अनुशासन का जीवंत उदाहरण है।

आगामी 1 जनवरी से मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता गर्ल्स अंडर-19 के लिए कोच माया जाट ने खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है और उन्हें गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ प्रेरित किया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल राजस्थान की उम्मीदों को मजबूत करती है, बल्कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story