भीलवाड़ा: राजकीय आयुर्वेद औषधालय में 28 फरवरी को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर
बापूनगर औषधालय में बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन के साथ डॉ. उगन्ता मीणा द्वारा विभिन्न रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श और शुगर-बीपी की जांच भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

भीलवाड़ा, 26 फरवरी। राजकीय आयुर्वेद औषधालय बापूनगर द्वारा आगामी 28 फरवरी को एक विशेष निःशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के अंतर्गत 0 से 16 साल तक के बच्चों को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निःशुल्क स्वर्णप्राशन दवा पिलाई जायेगी।
विभिन्न रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा
शिविर में डॉ उगन्ता मीणा (शिशु रोग विशेषज्ञ) द्वारा विभिन्न जटिल रोगों पर अपनी सेवाएँ दी जाएँगी। इसमें थायराइड, खांसी जुकाम, बालों का झड़ना, जोड़ो का दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया रोग, तान आना, बिस्तर में पेशाब करना, सेरिब्रल पाल्सी, खुजली एलर्जी, भूख न लगना, श्वास, अस्थमा, यौन रोग, निःसन्तानता, सफेद दाद एवं पथरी आदि रोगों पर निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिविर में आने वाले आगंतुकों हेतु बी. पी. एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की जायेगी।
स्वर्णप्राशन के लाभ एवं विशिष्ट पंचकर्म थेरेपी
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ मीणा ने बताया कि "स्वर्णप्राशन का 6 माह तक नियमित सेवन करने से बच्चों की स्मरण शक्ति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।" उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि यदि किसी बच्चे का अपने उम्र के साथियों की तुलना में विकास, जैसे चलना, बोलना, या सामाजिक कौशल को हासिल करने में देरी हो रही है, तो ऐसे बच्चों के लिए बापूनगर औषधालय पर निःशुल्क पंचकर्म थेरेपी भी की जाती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
