भीलवाड़ा - लायंस क्लब भीलवाड़ा एवं माण्डल माहेश्वरी सेवा समिति भीलवाडा के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक शुक्रवार को संचालित लायंस आई हॉस्पिटल भीलवाडा में निःशुल्क नेत्र शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।


शिविर के मुख्य आंकड़े

  • क्लब अध्यक्ष, अधिवक्ता पवन पंवार ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 217 रोगियों की आँखों की जाँच की गई।
  • लायंस आई हॉस्पिटल में डॉक्टर्स टीम द्वारा सभी 66 चयनित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए।

अतिथि एवं कम्बल वितरण

लायन ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि रीजन चैयरमेन विनोद सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्र बिड़ला व लॉयन सीए दिलीप गोयल एवं भामाशाह लायन जे.के. बागडोदिया द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण किया गया।


रोगी डिस्चार्ज एवं सेवाएँ

लायन हॉस्पिटल के हॉस्पिटल प्रभारी एल.बी. रांका ने बताया कि "ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ, निःशुल्क चश्मे और डिस्चार्ज टिकट देकर आज ससम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया।"


प्रेरणादायी उद्बोधन एवं संकल्प

अतिथि विनोद सिंघवी ने अपने उद्बोधन में लायन क्लब भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की एवं "नेत्रदान को महादान बताकर प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरान्त नेत्रदान करने हेतु फॉर्म अवश्य भरने हेतु प्रेरित किया" एवं चयनित रोगों को अपने आंखों की सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी।

अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आश्वासन दिया कि लायंस क्लब भीलवाड़ा वर्षभर जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ों के थैले वितरित किये गये। प्रोग्राम का सफल संचालन लायन जे.पी. अग्रवाल ने किया।


सहयोग एवं आभार

शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित का प्रशंसनीय सहयोग रहा:

  • लायन एल.बी. रांका, लायन जे.पी. अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश काबरा
  • सुरेशचन्द्र बिड़ला, राजकुमार मून्दड़ा, विनोद बिड़ला, पुरूषोत्तम ईनाणी
  • सभी लायंस सदस्यों एवं पदाधिकारियों
  • अक्षय सेवा समिति भीलवाडा के समस्त पदाधिकारी
  • हॉस्पीटल स्टॉफ: राकेश दुग्गड़, कैलाश शर्मा, राहुल मय स्टॉफ
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story