भीलवाड़ा - लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल भीलवाडा एवं अक्षय सेवा समिति भीलवाडा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम में सम्पन्न हुआ।


शिविर के परिणाम और सांख्यिकी

  • क्लब अध्यक्ष, अधिवक्ता पवन पंवार ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 112 रोगियों की आँखों की जाँच की गई।
  • लायंस आई हॉस्पिटल में डॉक्टर्स टीम द्वारा सभी 62 चयनित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए।

अतिथि एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम

लायन एडवोकेट विनोद जैन ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि पवन नागौरी एवं विशिष्ट अतिथि चन्द्र देव आर्य एवं भामाशाह लायन राजेश ढाका द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण किया गया।

मरीजों की विदाई एवं सुविधाएँ

  • लायन हॉस्पिटल के हॉस्पिटल प्रभारी लायन जे.के. बागड़ोदिया व एल.बी. रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ, निःशुल्क चश्मे और डिस्चार्ज टिकट प्रदान किए गए।
  • आज सभी रोगियों को ससम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया।

अतिथियों का उद्बोधन और प्रेरणा

अतिथि पवन नागौरी व चन्द्र देव आर्य ने अपने उद्बोधन में "लायन क्लब भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की एवं नेत्रदान को महादान बताकर प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरान्त नेत्रदान करने हेतु फॉर्म अवश्य भरने हेतु प्रेरित किया एवं चयनित रोगों को अपने आंखों की सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी।"

क्लब का संकल्प एवं पर्यावरण संरक्षण

अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आश्वासन दिया कि "लायंस क्लब भीलवाड़ा वर्षभर जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ों के थैले वितरित किये गये।" प्रोग्राम का सफल संचालन लायन एडवोकेट ललित सांखला ने किया।

सहयोग और आभार

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल प्रभारी लायन जे.के. बागडोदिया, लायन एल.बी. रांका, लायन विनोद जैन, लायन जे.पी. अग्रवाल सहित सभी लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अक्षय सेवा समिति भीलवाडा के समस्त पदाधिकारी व हॉस्पीटल स्टॉफ राकेश दुग्गड़, कैलाश शर्मा, राहुल मय स्टॉफ का प्रशंसनीय सहयोग रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story