भीलवाड़ा आगमन और कार्यक्रम

भीलवाड़ा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि अपने एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। वह भीलवाड़ा में माली समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सामूहिक विशाल विवाह सम्मेलन में शिरकत लेने पहुंचे थे।

श्री नागमणि का राजनीतिक परिचय

गौतरतलब बात है कि बिहार राज्य के कदावर एवं प्रतिष्ठित नेता के तौर पर वह लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों में सांसद सदस्य बने। सामाजिक उत्थान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि विशेष रूप से जाने जाते हैं।

समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

भीलवाड़ा स्थित पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर होटल रॉयल एंबेसी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा के निर्देशानुसार समिति की महिला कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया:

  • रामावती देवी
  • अनुराधा झा
  • शिल्पी सिंह
  • पूनम झा
  • लक्षिता
  • नीलम देवी

क्षेत्रीय जनसांख्यिकी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग

समिति की ओर से पदाधिकारियों ने उन्हें भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल वासियों के होने की जानकारी दी, जिसमें क्रमशः बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उड़ीसा और मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और अब वे राजस्थान के वोटर भी हैं।

"ऐसी स्थिति में जहां-जहां पूर्वांचल समाज के लोग ज्यादा संख्या में हैं, वहां भी राजनीतिक पार्टियों को उनके बीच नेतृत्व तलाश कर उन्हें भी बराबर का मौका दिए जाने तथा समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का आग्रह किया।"

पूर्वांचल समाज को राजनीतिक पार्टियों द्वारा बराबर का मौका देने और मुख्यधारा से जोड़ने की पुरजोर मांग की गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story