भीलवाड़ा के अनूप तिवारी को फुटबॉल में ए लेवल कोचिंग लाइसेंस मिला
अनूप तिवारी अब आई-लीग और नेशनल टीमों को कोचिंग देने के लिए पात्र हुए, राजस्थान का संतोष ट्रॉफी में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व।

भीलवाड़ा जिला फुटबॉल संघ के खिलाड़ी अनूप तिवारी, जिन्हें एशियाई फुटबॉल परिसंघ द्वारा आयोजित ए लेवल कोचिंग लाइसेंस कोर्स में सफलता प्राप्त हुई है।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित A लेवल कोचिंग लाइसेंस कोर्स में भीलवाड़ा के फुटबॉल खिलाड़ी अनूप तिवारी ने सफलतापूर्वक इसे पास कर लिया है।
उपलब्धि और करियर की नई उड़ान
- संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि "अनूप तिवारी अब नेशनल लेवल टीमों को कोचिंग के साथ इंडिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग आई लीग वाली टीमों को भी कोचिंग कर सकेंगे।"
- तिवाड़ी 2013 में संतोष ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और शानदार गोलकीपर रहे हैं।
- 2017 से जिंक फुटबॉल अकादमी में कोच के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में U-18 टीम के हेड कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कोर्स का विवरण और सफलता का श्रेय
अनूप तिवारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि "एशियाई फुटबॉल परिसंघ द्वारा मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी मोहाली पंजाब में जून 2025 से जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की।"
उन्होंने इस सफलता में जिला फुटबॉल संघ सचिव कैलाश चंद्र खटीक व प्रशिक्षक भेरू लाल जीनगर की अहम भूमिका बताई।
शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले सदस्य
इस अवसर पर संघ के निम्नलिखित सदस्यों ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की:
- कैलाश कोठरी
- ओम प्रकाश काबरा
- शंकर जीनगर
- लोकेश बुनकर
- जगदीश बुनकर
- दुर्गेश व्यास
- अमित तिवारी
- बनवारी लाल शर्मा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
