भीलवाड़ा फूड टेस्टिंग लैब पर विधायक अशोक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब
विधायक ने विधानसभा में लैब संचालन में देरी, उपकरणों की खरीद और मांसाहारी खाद्य पदार्थों की जांच की योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से विस्तृत विवरण मांगा है।

भीलवाड़ा, 12 मार्च। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सरकार से भीलवाड़ा में फूड टेस्टिंग लैब शुरू करने के संबंध में जानकारी मांगी है। उन्होंने इस संबंध में प्रश्न के माध्यम से भीलवाड़ा में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रस्तावित फूड टेस्टिंग लैब के संबंध में सरकार से विस्तृत विवरण भी मांगा।
लैब संचालन में देरी और उपकरणों की खरीद पर सवाल
विधायक कोठारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से जानकारी चाही की "भीलवाड़ा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब भवन का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण के बाद भी लैब का संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है तो इसके पीछे क्या कारण हैं।" साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार द्वारा फूड टेस्टिंग लैब के लिए करोड़ों रुपये के उपकरण खरीदे गए हैं। यदि हां, तो किन-किन जिलों के लिए कितनी राशि के उपकरण खरीदे गए हैं, इसका भी विवरण दिया जाए।
लंबित प्रकरण और मांसाहारी खाद्य पदार्थों की जांच
कोठारी ने वर्तमान में फूड टेस्टिंग से जुड़े लंबित प्रकरणों की संख्या तथा भीलवाड़ा जिले से संबंधित मामलों की जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा कि क्या "शाकाहारी खाद्य सामग्री के साथ-साथ मांसाहारी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी भीलवाड़ा में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की योजना है और यदि हां तो इसे कब तक शुरू किया जाएगा।" विधायक कोठारी ने कहा कि जिले में फूड टेस्टिंग लैब शुरू होने से खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
