भीलवाड़ा में राजस्थान सरकार के "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को शहर के प्रसिद्ध मैसर्स रामस्नेही जलपान गृह पर औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के सख्त निर्देशों के बाद की गई इस कार्रवाई में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच के उद्देश्य से विभिन्न नमूने एकत्र किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने जलपान गृह से लालमिर्च पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और नमकीन के नमूने लिए। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर गुणवत्ता और शुद्धता की गहन जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेज दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक रहें। यदि कहीं भी मिलावटी सामान बेचने या बनाने की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story