भीलवाड़ा जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में जिले को प्लास्टिक कचरे का सर्वाधिक संग्रहण, बेचान और उससे सर्वाधिक आय अर्जित करने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने की श्रेणी में भी भीलवाड़ा को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया।

बुधवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर, पंचायती राज विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव श्री जोगाराम तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की निदेशक सलोनी खेमका ने जिले को यह सम्मान प्रदान किया। पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्वच्छता के प्रति जिले की प्रतिबद्धता, उत्कृष्ट कार्यशैली और नवाचार की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारियों, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की टीम, ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी को दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से संचालित अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और भविष्य में भी जिले को स्वच्छ एवं प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अभियान के दौरान भीलवाड़ा जिले ने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, उसके वैज्ञानिक निस्तारण, विक्रय तथा उससे आय अर्जित करने के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। इसी उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त 16 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026 के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने में भी भीलवाड़ा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। अभियान के तहत सर्वाधिक पोस्ट एवं टैग करने के लिए भी जिले को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान आसींद पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री भंवर सिंह चारण ने ग्रहण किया। स्वच्छता, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी के क्षेत्र में भीलवाड़ा का यह प्रदर्शन राज्य स्तर पर जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story