भीलवाड़ा: आगामी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने होली, ईद और रामनवमी जैसे त्यौहारों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थानावार मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया।

भीलवाड़ा, 26 फरवरी। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने होली, धूलण्डी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, शीतला अष्टमी, रंग तेरस, हिन्दु नववर्ष, चेटीचण्ड, ईदुलफितर (चांद से), रामनवमी तथा श्री महावीर जयंती के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदेश जारी कर विभिन्न कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों को नियुक्त किया है।
थानावार मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति और जिम्मेदारी
सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री अक्षत कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार श्री भैरू लाल सुथार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार श्री नीरज रावत तथा नायब तहसीलदार श्री रोनक शर्मा को तैनात किया गया है। इसी प्रकार, गांधीनगर, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास श्री चिमन लाल मीणा तथा तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री दिनेश कुमार साउ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
समन्वय और सतर्कता के निर्देश
"नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्यौहार/अवसर पर कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेगें एवं सतर्कता बरतेगें।" आदेश के अनुसार, ये अधिकारी संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं संसाधनों का नियोजन सुनिश्चित करेंगे। उक्त स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं संबंधित तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे एवं सतर्कता बरतेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की सुनिश्चितता करेंगे।
जिला स्तरीय प्रभारी मजिस्ट्रेट
कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया को भीलवाड़ा शहर के लिए तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री रणजीत सिंह भीलवाड़ा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट होगें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
